हरदोई: चौकीदार की हत्या कर शव को दफनाया, पुलिस कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चौकीदारी करने गए चौकीदार की सोते से उठा कर उसकी हत्या कर दी गई।इसके बाद शव कंबल में लपेट कर उसे दफन कर दिया गया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। बताते है कि बेहटा गोकुल थाने के जसमई खेरौना निवासी 55 …

हरदोई। चौकीदारी करने गए चौकीदार की सोते से उठा कर उसकी हत्या कर दी गई।इसके बाद शव कंबल में लपेट कर उसे दफन कर दिया गया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

बताते है कि बेहटा गोकुल थाने के जसमई खेरौना निवासी 55 वर्षीय रामलड़ैते पुत्र सिरदार वन विभाग में चौकीदार था। गुरुवार की शाम वह रोज़ की तरह चौकीदारी करने खेरौना खेड़ा गया हुआ था। पत्नी कमला देवी रात को उसके लिए खाना ले कर पहुंची, वहां रामलड़ैते नहीं मिला।देर रात तक रास्ता देखने के बाद जब वह नहीं मिला,तो कमला वापस घर लौट गई। शुक्रवार की सुबह कुछ बच्चे खेरौना-जसमई के बीच से निकल रहे थे।इसी बीच वहीं पुलिया के नीचे उन्हें ज़मीन के नीचे से पैर निकले दिखाई दिए। बच्चों के भूत-भूत का शोर मचाने पर आसपास के लोग सहम गए। लेकिन जब वहां पर पहुंच कर देखा गया तो ज़मीन के अंदर कंबल मे लिपटा रामलड़ैते का शव पाया गया।

इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।भतीजे शिवमंगल ने बताया है कि सालों से उसके परिवार की गांव में चुनावी रंजिश चली आ रही है। शिवमंगल के मुताबिक उसी रंजिश के चलते उसके चाचा की हत्या की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही मौत की सच्चाई सामने आ जाएगी।

पढ़ें-बस्ती: सड़क हादसे में तीन जवानों की मौत, चालक हुआ फरार

संबंधित समाचार