राजस्थान में होने वाली चैम्पियनशिप के लिए अयोध्या से जूडो टीम रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राजस्थान के गंगानगर में होने वाली ब्लाइंड एंड डेफ जूडो चैम्पियनशिप के लिए जिले से जूडो टीम शुक्रवार को रवाना हुई। इस टीम में 16 सदस्यों को शामिल किया गया है। सभी ने अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं हैं। जिला जूडो एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ रानी अवस्थी ने बताया राजस्थान में राष्ट्रीय …

अयोध्या। राजस्थान के गंगानगर में होने वाली ब्लाइंड एंड डेफ जूडो चैम्पियनशिप के लिए जिले से जूडो टीम शुक्रवार को रवाना हुई।
इस टीम में 16 सदस्यों को शामिल किया गया है। सभी ने अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं हैं। जिला जूडो एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ रानी अवस्थी ने बताया राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होनी है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान गई टीम में हिमांशु, रामकृष्ण, अनुराग, सुमित, अभिषेक, दीपेश, अमन पाठक, रजनीश, सौरभ, जिग्नेश, अरुण यादव रीतेश, ओमकार, उत्कर्ष आदि दिव्यांग बच्चे भाग रहे है। जिनके साथ कोच सुभाष एवं मैनेजर अखिलेश पांडे गौर भी हैं। उन्होंने बताया खिलाड़ी मेडल लाने के लिए अति उत्साहित हैं।

दिव्यांग बच्चों को अयोध्या कैंट स्टेशन पर रवाना करने के लिए रेलवे यूनियन के उपाध्यक्ष अश्वनी तिवारी, जूडो एसोसिएशन के महासचिव राधवेंद्र अवस्थी, अध्यक्ष न्यायालय बाल कल्याण समिति सर्वेश अवस्थी , अरुण पांडे और अन्य लोग उपस्थित रहे। अश्वनी तिवारी ने झंडा दिखाकर टीम को रवाना किया।

यह भी पढ़ें:-काली और घनी आईब्रो के लिए अपनाएं यह टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

संबंधित समाचार