अयोध्या: हरियाली के लिए बच्चे लगाएंगे पेड़, नगर निगम बनाएगा ट्री डायरेक्टरी
अयोध्या। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की ओर से प्रयास जारी है। शुक्रवार को नगर आयुक्त विशाल सिंह के निर्देश पर जिंगल बेल एकेडमी में स्वच्छ भारत मिशन के अंग स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने प्रतिस्पर्धा में किन-किन मानकों पर अपने शहर को उत्कृष्ट ला सकते हैं …
अयोध्या। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की ओर से प्रयास जारी है। शुक्रवार को नगर आयुक्त विशाल सिंह के निर्देश पर जिंगल बेल एकेडमी में स्वच्छ भारत मिशन के अंग स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने प्रतिस्पर्धा में किन-किन मानकों पर अपने शहर को उत्कृष्ट ला सकते हैं के विषय में पूर्ण जानकारी दी।
इस दौरान बताया गया कि खुले में शौच करना आपके, आपके परिवार, आपके आस-पड़ोस के स्वास्थ्य लिए बहुत ही हानिकारक है। इसलिए आप सभी स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करें व दूसरों को भी शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय ने बच्चों को बताया घरों से निकलने वाला गीला व सूखा कूड़ा, नगर निगम के सफाई मित्र को अलग-अलग दें। घरों से निकलने वाले कूड़े की होम कंपोस्टिंग करें। सहायक नगर आयुक्त कुमारी अंकिता शुक्ला ने बच्चों के बीच में जाकर अपना व्हाट्सएप नंबर साझा किया।
बताया कि आप अपने आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए पेड़ लगाएं व उस पेड़ को एक नाम दें। अपने लगाए गए पेड़ के साथ सेल्फी ले और भेजें। नगर निगम सभी सेल्फी की एक साथ ट्री डायरेक्टरी बनायेगा। प्रबंधक डॉ मंजुला झुनझुनवाला ने सभी बच्चों को दो डस्टबिन नीला व हरा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। तीन श्रेणियों में कला प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
पढ़ें-काली और घनी आईब्रो के लिए अपनाएं यह टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
