प्रयागराज: अब मात्र एक रुपये में बेली अस्‍पताल में मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा, जल्द लागू होगी व्‍यवस्‍था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी की प्रयागराज जिले के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। अब यहां के मरीजों का सीटी स्‍कैन मात्र एक रुपए में हो सकेगा। सरकार अस्‍पताल तेज बहादुर सप्रू (बेली अस्‍पताल) में मरीजों को मात्र एक रुपये की पर्ची पर सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। जी हां, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप माडल पर …

प्रयागराज। यूपी की प्रयागराज जिले के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। अब यहां के मरीजों का सीटी स्‍कैन मात्र एक रुपए में हो सकेगा। सरकार अस्‍पताल तेज बहादुर सप्रू (बेली अस्‍पताल) में मरीजों को मात्र एक रुपये की पर्ची पर सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। जी हां, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप माडल पर एडवांस तकनीक से लैस सीटी स्‍कैन मशीन इंस्टाल कर दी गई है।

यह सुविधा अलगे सप्ताह से शुरू हो जाएगी। बेली हास्पिटल में सीटी स्कैन मशीन 15 वर्ष पुरानी है। इस मशीन से सीमित जांच ही हो पाती है। लिहाजा मरीजों को निजी सेंटरों में जांच के लिए जाना पड़ता है, वहां जांच भी महंगी होती है।

नई मशीन आधुनिक सुविधाओं से लैस है

हास्पिटल के रेडियोलाजिस्ट एसके पाठक ने बताया कि नई मशीन सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से लैस है। मशीन से सीटी हेड, सीटी चेस्ट, सीटी एब्डामिन, सीटी नेक, सिटी आर्बिट, ट्रिपकल फेज सिटी आदि जांच की सुविधा मिलेगी। यह 32 स्लाइड की मशीन है। इससे एक बार में 32 एंगल को देखा जा सकेगा। पुरानी स्कैनम मशीन सिंगल स्लाइड की ही है। जिसे सिर्फ हेड सिटी जांच हो पाती है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: पर्वतीय किसान हुआ हाईटेक, साढ़े छह करोड़ का डिजिटल पर कर चुका है बिजनेस

संबंधित समाचार