हरदोई: पिकअप और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में ड्राइवर की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शाहाबाद-पाली रोड पर सामने से आ रही पिकअप ने बोलेरो गाड़ी में ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बताते है कि शाहाबाद कोतवाली के पिड़हाता गांव निवासी कृष्ण बिहारी मिश्र यहां कोतवाली देहात के बनियाइन …

हरदोई। शाहाबाद-पाली रोड पर सामने से आ रही पिकअप ने बोलेरो गाड़ी में ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

बताते है कि शाहाबाद कोतवाली के पिड़हाता गांव निवासी कृष्ण बिहारी मिश्र यहां कोतवाली देहात के बनियाइन पुरवा में मकान बना कर रह रहे हैं। कृष्ण बिहारी का 27 वर्षीय पुत्र अनुराग मिश्र गांव में ही रहता था। गुरुवार की शाम अनुराग अपनी बोलेरो गाड़ी से शाहाबाद से पाली की तरफ जा रहा था। इसी बीच खेड़ा तिराहे के पास पेट्रोल पंप से कुछ कदम की दूरी पर सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार पिकअप ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अनुराग की मौत हो गई।

बताया गया है कि टक्कर इतनी तेज़ थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पिकअप को पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया है। ड्राइवर से पूछ-ताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े-बहराइच: अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी गठन के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, जानें कब चुनाव

संबंधित समाचार