मुरादाबाद : आग का गोला बनी सड़क पर दौड़ती कार, रोड पर मचा हड़कंप
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर शुक्रवार की शाम सड़क पर दौड़ती कार पलभर में ही आग का गोला बन गई। हादसे में कार मालिक शिक्षक बाल-बाल बच गए। घटना से कांठ रोड पर हड़कंप मच गया। आग से कार पूरी तरह जल गई। आशियाना कालोनी निवासी विशाल कांठ रोड स्थित एक निजी स्कूल में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर शुक्रवार की शाम सड़क पर दौड़ती कार पलभर में ही आग का गोला बन गई। हादसे में कार मालिक शिक्षक बाल-बाल बच गए। घटना से कांठ रोड पर हड़कंप मच गया। आग से कार पूरी तरह जल गई।
आशियाना कालोनी निवासी विशाल कांठ रोड स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी महिंद्रा केयूवी 100 कार से होकर घर लौट रहे थे। कांठ रोड पर उन्होंने कार में पेट्रोल डलवाया। इसके बाद वह कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि वशिष्ठ कालोनी के पास अचानक कार बंद हो गई। उन्होंने सेल्फ मारा मगर कार स्टार्ट नहीं हुई।
विशाल नीचे उतरे तो बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। यह देख पास में ही स्थित पंचर बनाने वाला युवक अपनी बाइक लेकर आ गया। इसके बाद दोनों मैकेनिक को लेने चले गए। इस दौरान कार से लपटें उठने लगीं। विशाल मैकेनिक के साथ वापस लौटे तो कार पूरी तरह आग में घिर चुकी थी।
इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना की वजह कार की वायरिंग में आग लगना माना जा रहा है। विशाल ने बताया कि कार दो साल पुरानी थी।
