संभल : ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मारी, महिला की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। बदायूं-मेरठ हाइवे पर ट्रक ने पीछे से दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो …
संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। बदायूं-मेरठ हाइवे पर ट्रक ने पीछे से दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद बदायूं-मेरठ हाइवे पर गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर कोल्ड स्टोर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पूनम (38) पत्नी वीरपाल, उसका बेटा हरिओम (10) निवासी सेमला और उमेश पुत्र रामकुमार निवासी जल्लूपुर, गट्टू पुत्र लाखन सिंह निवासी भगतपुर जनपद बदायूं यह सभी लोग बाइक पर सवार होकर गांव जल्लूपुर से गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव कैमला गुन्नौर पूनम को पहुंचाने जा रहे थे।
दूसरी बाइक पर संजू और वीरपाल बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह जगन्नाथपुर गांव के पास बने कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइकों को रौंद दिया। हादसे में पूनम ट्रक से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका बेटा हरिओम, भतीजा उमेश और भतीजे का ससुर गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार संजू पुत्र मानसिंह, वीरपाल पुत्र सत्यपाल निवासी मोदी नगला थाना उघैती जनपद बदायूं को प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया है। महिला की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
