मऊ: दो बसों की टक्कर में एक सिपाही सहित चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मऊ/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में दो बसों की टक्कर में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गयी तथा कम से कम दस अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को मऊ से नगरा जा रही एक निजी बस हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर के …

मऊ/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में दो बसों की टक्कर में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गयी तथा कम से कम दस अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को मऊ से नगरा जा रही एक निजी बस हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर के पास चुनाव ड्यूटी से लौट रही बस से टकरा गई।

इस दुर्घटना में घायल लोगों को रतनपुरा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही अनिल कुमार यादव भी शामिल हैं। पुलिस ने मऊ स्थित घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

यह भी पढ़ें:-Goodbye Shane Warne : छेड़खानी से लेकर ड्रग्स तक, जानिए किन-किन विवादों के चलते चर्चा में रहे शेन वॉर्न

संबंधित समाचार