बहराइच: सड़क से दूर पाइप लाइन बिछाने की मांग, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बहराइच। जरवल के मदार पुर गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम द्वारा कार्य कराया जा रहा है। इससे डमरीकृत लड़क टूट रही है। किसानों ने सड़क से दूर पाइप लाइन बिछाने की मांग की है। जिले के जरवल विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनसरी के मजरा मदारपुर में जल निगम की …
बहराइच। जरवल के मदार पुर गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम द्वारा कार्य कराया जा रहा है। इससे डमरीकृत लड़क टूट रही है। किसानों ने सड़क से दूर पाइप लाइन बिछाने की मांग की है।
जिले के जरवल विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनसरी के मजरा मदारपुर में जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाते समय डामरीकृत सड़क टूट रही है।इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही इसका निर्माण भी जल्द नहीं हो सकता है। इसको लेकर भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष धर्मनचंद्र महेश ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क के सुरक्षा की मांग की है।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि सड़क से दूरी पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाए। जिससे सड़क भी सुरक्षित रहे और पाइप लाइन भी बिछ जाए। सभी ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
पढ़ें-खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए कैरी करें यह क्लच और हैंडबैग
