मुरादाबाद : पूरब की ट्रेनों में सीट नहीं, अब होली स्पेशल की ओर निगाह
मुरादाबाद/अमृत विचार। होली पर यहां से पूर्वांचल और बंगाल की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्री परेशान हैं। नियमित ट्रेनों में सीट की मारामारी है। कंफर्म टिकट के अभाव में लोग तनाव में हैं। जबकि, रेल प्रबंधन ने नियमित ट्रेनों में अनारक्षित कोच बढ़ाने का ऐलान तो किया है। लेकिन, अभी इसमें शत प्रतिशत सफलता …
मुरादाबाद/अमृत विचार। होली पर यहां से पूर्वांचल और बंगाल की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्री परेशान हैं। नियमित ट्रेनों में सीट की मारामारी है। कंफर्म टिकट के अभाव में लोग तनाव में हैं। जबकि, रेल प्रबंधन ने नियमित ट्रेनों में अनारक्षित कोच बढ़ाने का ऐलान तो किया है। लेकिन, अभी इसमें शत प्रतिशत सफलता नहीं मिल पाई है।
रेलवे मुख्यालय में आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। यह ट्रेनें मुरादाबाद होकर चलेंगी। लेकिन, इन ट्रेनों में टिकट की बुकिंग 10 मार्च से शुरू होगी। जबकि नियमित ट्रेनों में सीट फुल हो गयी है। मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में रहने वाले पूर्वांचल के लोग त्योहार पर घर जाने को लेकर पशोपेश में हैं।
सूत्रों का कहना है कि यात्रियों को इस बार यात्रा में दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। सभी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्रा का निर्देश अभी प्रभावी नहीं हो पाया है। जबकि, होली स्पेशल ट्रेनों का किराया 10 से 25 प्रतिशत तक अधिक होगा। यानी कि रंगों का त्योहार सामान्य यात्रियों को बदरंग करेगा। उधर, वातानुकूलित और विशेष श्रेणी के सीटों पर यात्रा करने वाले ट्रेनों में नोरूम होने से परेशान हैं।
व
रिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह कहते हैं कि होली स्पेशल ट्रेनों से बहुत सहूलियत मिलेगी, जबकि अनारक्षित ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाने के निर्णय ले लिए गए हैं। धीरे-धीरे सामान्य श्रेणी कोचों की संख्या पर्याप्त हो जाएगी, जिससे यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
04518 04517 (चंडीगढ़- गोरखपुर एक्सप्रेस)
10 और 17 मार्च को चंडीगढ़ से चलकर मुरादाबाद के रास्ते गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन सुबह के 6:10 बजे आएगी। यहां 10 मिनठ ठहरने के बाद आगे को रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन दो फेरे चलेगी। वापसी में गोरखपुर से चलकर सुबह के 8:40 बजे आएगी।
04060 04059 (आनंद विहार- जयनगर)
11 मार्च और 22 मार्च को आनंद विहार से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन दिन के 1:35 बजे यहां आएगी। मुरादाबाद से होकर जयनगर के लिए प्रस्थान कर जाएगी। वापसी में यह ट्रेन क्रमश: 12 और 13 मार्च को शाम के 4:35 बजे पहुंचेगी। 10 मिनट रुकने के बाद आगे रवाना हो जाएगी।
04068 04067 (नई दिल्ली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस)
10 और 21 मार्च को नई दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन चार फेरे पूरा करेगी। यह ट्रेन डाउन दिशा यानी लखनऊ की ओर शाम के 7:25 बजे चलेगी। मुरादाबाद 10:30 बजे आएगी। वापसी में दिन के 1:25 बजे आएगी। 10 मिनट क ठहराव के बाद आगे रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली- दरभंगा के बीच चलेगी।
04064/04963 (आनंद विहार- जोगबनी)
12 और 19 मार्च को आनंद विहार से चलेगी। यह ट्रेन अनंद विहार स्टेशन से दिन के 3:30 बजे चलेगी और 7:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। जहां से बरेली-लखनऊ के रास्ते जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन निर्धारित समय से प्रस्थान करके सुबह 5:36 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां पर ट्रेन का ठहराव महज दो मिनट का होगा।
04070 04069 (आनंद विहार- मुजफ्फरपुर स्पेशल)
12 और 19 मार्च को आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन मुरादाबाद होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन लखनऊ के रास्ते यहां आएगी। आनंद विहार स्टेशन से सात के 12:30 बजे प्रस्थान करके 3:40 बजे मुरादाबाद आएगी। वापसी की तिथियों में यह ट्रेन रात के 8:40 बजे यहां आएगी। 10 मिनट रुकने के बाद आनंद विहार को रवाना हो जाएगी।
ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine war : मुरादाबाद को अभी 17 और छात्रों के लौटने का इंतजार
