यूक्रेन में फंसे 170 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर एशिया इंडिया की उड़ान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एयर एशिया इंडिया की एक निकासी उड़ान शनिवार तड़के यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए 170 भारतीयों को लेकर रोमानिया के सोकेवा से दिल्ली पहुंची। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ …

मुंबई। एयर एशिया इंडिया की एक निकासी उड़ान शनिवार तड़के यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए 170 भारतीयों को लेकर रोमानिया के सोकेवा से दिल्ली पहुंची। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत यह एयर एशिया इंडिया द्वारा संचालित पहली निकासी उड़ान थी।

अधिकारी ने बताया कि एयर एशिया इंडिया का एक विमान रोमानिया के सोकेवा से दुबई होते हुए शनिवार तड़के चार बजे 170 भारतीयों को लेकर दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा। अधिकारी के मुताबिक, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने हवाईअड्डे पर यात्रियों की अगवानी की। अधिकारी के अनुसार, एयर एशिया इंडिया का एयरबस ए320 नियो विमान शुक्रवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली से दुबई के रास्ते अपनी मंजिल की ओर रवाना हुआ था और स्थानीय समयानुसार शाम 6.45 बजे इसने रोमानिया के सोकेवा से स्वदेश वापसी की उड़ान भरी।

विमानन कंपनी ने कहा कि वह कुछ और निकासी उड़ानों के संचालन पर विचार कर रही है। यू्क्रेनी हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को रूस का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से ही बंद है। ऐसे में भारत यूक्रेन के पड़ोसी देशों-रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिये अपने नागरिकों को निकाल रहा है। एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, गो फर्स्ट, स्पाइसजेट और एयर एशिया इंडिया द्वारा संचालित निकासी उड़ानों के अलावा भारतीय वायुसेना भी यूक्रेन से फंसे भारतीयों को वापस लाने में सरकार की मदद कर रही है।

ये भी पढ़े-

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पहाड़ी से गिरे पत्थर, लगा 270 किलोमीटर लंबा जाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा