अयोध्या: पीडब्ल्यूडी के अफसर पर गिरी गाज, डीएम आवास का बोर्ड फिर हुआ भगवा
अयोध्या। होली से पहले डीएम नितीश कुमार के आवास के बाहर लगे बोर्ड के साथ फगुआ खेल रहे पीडब्ल्यूडी अधिकारी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। मामले में जेई अजय कुमार शुक्ला को निलंबित करते हुए बोर्ड का रंग फिर भगवा कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन व अपील) नियमावली-1999 के तहत शुक्ला …
अयोध्या। होली से पहले डीएम नितीश कुमार के आवास के बाहर लगे बोर्ड के साथ फगुआ खेल रहे पीडब्ल्यूडी अधिकारी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। मामले में जेई अजय कुमार शुक्ला को निलंबित करते हुए बोर्ड का रंग फिर भगवा कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन व अपील) नियमावली-1999 के तहत शुक्ला के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान अजय शुक्ला कार्यालय, मुख्य अभियंता अयोध्या से संबद्ध रहेंगे।
तहसील रोड स्थित डीएम आवास के बाहर लगे भगवा रंग के बोर्ड को पहले हरा कर दिया गया था। चुनावी सीजन में बोर्ड का रंग बदलते ही सोशल मीडिया पर प्रशासन की जमकर किरकिरी होने लगी। डीएम ने मामले में पीडब्ल्यूडी के अफसरों को फटकारा तो आनन-फानन में बोर्ड का रंग लाल कर दिया। सियासत में लाल रंग को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जोड़ा जाने लगा। मामला बिगड़ता देख जेई अजय कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया गया और 48 घंटे में तीसरी बार शनिवार की सुबह बोर्ड का रंग फिर से भगवा कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर आए इस तरह के कमेंट
- अधिकारी सेटिंग कर चुके हैं।
- चुनाव में माहौल बिगाड़ने की साजिश
- लाल रंग तो कुछ और इशारा करता है।
- ये दाग अच्छे नहीं हैं।
- रंग दे तू मोहे गेरुआ
क्या है मामला
दरअसल, तहसील रोड स्थित डीएम के अस्थायी आवास के बाहर जिलाधिकारी आवास बताने वाला बोर्ड भगवा रंग का था। बुधवार को अचानक उसका रंग हरा कर दिया गया। सोशल मीडिया पर डीएम की छीछालेदर हुई तो उन्होंने मीडिया को कहा कि पीडब्ल्यूडी के सभी बोर्डों का रंगा परंपरागत हरा ही होता है। इसके बाद उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई। आनन-फानन में अफसरों ने बोर्ड का रंग गहरा और चटक लाल कर दिया। इसके बाद इस रंग को एक पार्टी की तरफ इशारा करने लगा। मामला बिगड़ता देख पीडब्ल्यूडी के जेई को निलंबित करते हुए बोर्ड का रंग फिर से भगवा कर दिया गया।
यह भी पढ़े-बहराइच: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 10 किलो कटीले तार के साथ आरोपी गिरफ्तार
