रायबरेली: घर में सो रही किशोरी को जबरन उठाकर ले गया युवक, किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। घर में सो रही किशोरी को एक युवक ने जबरन एकांत में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। तब युवक उसे छोड़कर भाग गया। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव …

रायबरेली। घर में सो रही किशोरी को एक युवक ने जबरन एकांत में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। तब युवक उसे छोड़कर भाग गया। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण का आरोप है कि रात में उसकी बेटी सो रही थी।

तभी झकरासी निवासी छोटू उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी को उठा ले गया। कुछ दूर जाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर जब स्वजन और ग्रामीण दौड़े तो युवक भाग गया।

मामले में भदोखर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाल यशकांत सिंह ने बताया कि मामले में पास्को अधिनियम के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। नामजद की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-आगरा: कर्तव्य संस्था ने सरकारी स्कूल का बदला कायाकल्प, किन्नरों ने किया विद्यालय का उद्घाटन

संबंधित समाचार