रामपुर : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। देहरादून-बरेली फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाइक सवार काफी देर तक फोरलेन मार्ग पर पड़ा रहा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आ गई। उसको जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने …
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। देहरादून-बरेली फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाइक सवार काफी देर तक फोरलेन मार्ग पर पड़ा रहा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आ गई। उसको जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।
बाजपुर थाना क्षेत्र के गांव रेहमापुर निवासी सुनील कुमार पुत्र हरपाल उम्र 27 शुक्रवार की देर रात लगभग 11:30 बजे काशीपुर से फोरलेन मार्ग होता हुआ बाजपुर की ओर जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के एक घंटा बाद किसी राहगीर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।उसे अस्पताल भिजवाया।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ स्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
