बहराइच: मतगणना के लिए प्रथम चरण के प्रशिक्षण का कार्य पूरा, डीएम ने दिए दिशा निर्देश
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज में शनिवार को मतगणना के लिए प्रथम चरण के प्रशिक्षण का कार्य पूरा हुआ। जिसमें मतदान कार्मिकों को मतगणना समेत अन्य दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को गल्ला मंडी परिसर में होगी। इसके लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शनिवार को किसान डिग्री कॉलेज में हुआ। प्रशिक्षण …
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज में शनिवार को मतगणना के लिए प्रथम चरण के प्रशिक्षण का कार्य पूरा हुआ। जिसमें मतदान कार्मिकों को मतगणना समेत अन्य दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को गल्ला मंडी परिसर में होगी। इसके लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शनिवार को किसान डिग्री कॉलेज में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मतों की गणना का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक पूरी शालीनता, धैर्य एवं संयम का परिचय देते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार गणना का कार्य करें।
जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी मतगणना कार्मिक मतगणना पण्डाल के अन्दर मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ज्वलनशील पदार्थ इत्यादि लेकर नहीं जायेगा। सभी कार्मिक अनुशासन में रहेंगे तथा कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को उनकी गतिविधियों के बारे में शंका पैदा हो। जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि पूरी तरह से तटस्थ रहते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए पूरी सावधानी के साथ रिजल्ट शीट की प्रतियों को भरने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी लोग इस प्रकार से कार्य करें, जिससे पोलिंग एजेन्ट भी आपकी कार्यवाही से संतुष्ट हो जाएं। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य की शुचिता बनाये रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किए गए हैं साथ ही पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में रहेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण कक्ष छोड़ने से पूर्व मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया तथा गणना से सम्बन्धित प्रपत्रों इत्यादि को भरने के सम्बन्ध में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि 10 मार्च 2022 को गणना करते समय कोई समस्या उत्पन्न न हो। कार्मिकों को निर्देश दिया कि सभी लोग निर्धारित तिथि को प्रातः 06: 00 बजे तक मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर पहुंच जाएंगे। सभी कार्मिक मतगणना स्थल आते समय अपना परिचय पत्र साथ में जरूर लाएंगे।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों द्वारा भी मतगणना कार्मिकों को मतगणना के बारे में तकनीकी, व्यवहारिक एवं आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर पीडीडीआरडीए अनिल कुमार सिंह, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम सौरभ सुमन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, प्रशिक्षु पीसीएस अमन देओल, रिटर्निंग आफिसर्स व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें-अयोध्या: युवा महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक समारोह का हुआ आयोजन, सांसद लल्लू सिंह ने की शिरकत
