झांसी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह ने शनिवार को बताया कि निदेशक, महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 5 से 11 मार्च तक महिला कल्याण विभाग की ओर से …

झांसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह ने शनिवार को बताया कि निदेशक, महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 5 से 11 मार्च तक महिला कल्याण विभाग की ओर से अभियान चलाया जायेगा।

ब्रेक द वायस हैशटैग कैंपेन के जरिये सामाजिक रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों को तोड़कर सफल हुई महिलाओं से परिचय कराया जायेगा। इस अभियान का शुभारंभ 5 मार्च को होगा।

छह मार्च तक सोशल मीडिया के जरिये ब्रेक द बायरा थीम पर कार्यक्रम होगे, इसमें वे महिलाये सामाजिक रूढ़ियों एवं पूर्वाग्रहों के खिलाफ आवाज बुलन्द की संघर्ष के बलबूते नया मुकाम हासिल किया, उनके समर्थन में ब्रेक द बायरा हैशटैग के जरिये एटदरेट महिलाकल्याण पर पोस्ट करना होगा।

7 मार्च को वूमन ऑफ दूमारी कार्यक्रम के जरिये किशोरियों एवं महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा, स्वावलम्बन की चुनौतियों पर चर्चा होगी और 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनन्ता के जरिये सफल महिलाओं की विभिन्न माध्यमों से कहानी सुनाई जायेगी।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की सफल महिलायें सम्मानित होगी 9 मार्च को गो पर्पल के जरिये महिलाओं के प्रति सम्मान के लिए कार्यक्रम होंगे, 10 मार्च को हेल्थवॉच के तहत महिलाओं को एनीमिया कैंसर और माहवारी के प्रति जागरूक किया जायेगा और 11 मार्च को सुरक्षा वारियर्स कार्यक्रम में गांव और शहरों के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने के लिए सुरक्षा वारियर्स का चयन होगा।

यह भी पढ़ें: भारत की मिश्रित और महिला युगल जोड़ी ने डब्ल्यूटीटी कंटेडर मस्कट में रजत पदक जीते

संबंधित समाचार