बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा बहराइच मार्ग पर एक अमरैया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। राम गांव थाना क्षेत्र के बेडनापुर निवासी रामू चौहान (25) पुत्र राम गोपाल चौहान बाइक से मटेरा की ओर गए थे। …

बहराइच। नानपारा बहराइच मार्ग पर एक अमरैया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। राम गांव थाना क्षेत्र के बेडनापुर निवासी रामू चौहान (25) पुत्र राम गोपाल चौहान बाइक से मटेरा की ओर गए थे। शनिवार शाम को छह बजे के आसपास वह बाइक से वापस घर आ रहे थे।

मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा बहराइच मार्ग पर अमरैया में स्थित ढाबे के सामने बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मटेरा थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके पास मिले पत्र से हुई। उप निरीक्षक ने बताया कि परिवार के लोगों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर : छात्राओं से भरा ई-रिक्शा कार की टक्कर से पलटी, नौ घायल

संबंधित समाचार