लखीमपुर-खीरी: किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर पिता की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धौरहरा-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ दबंगों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता के विरोध पर दबंगों ने उसको मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप को झूठ बताकर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज …

धौरहरा-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ दबंगों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता के विरोध पर दबंगों ने उसको मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप को झूठ बताकर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपनी पुत्री के साथ गांव में ही परचून की दुकान पर सामान बेंच रहा था कि गांव के ही मुस्तफा, अब्दुल सलाम, जमाल पुत्रगण ईजाद व थाना क्षेत्र के कफारा निवासी शोयब पुत्र पप्पू ने शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे उसकी दुकान पर आए और उसकी नाबालिग किशोरी के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ करने लगे।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि विरोध करने पर उसको मारपीट कर बायां हाथ तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पिता अपनी पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचा जहां पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल डीपी शुक्ल ने बताया कि छेड़छाड़ का आरोप निराधार है मार-पीट हुई है जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें-

लखीमपुर-खीरी: खैराहनी ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

 

संबंधित समाचार