कानपुर: युवक को फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना पड़ा महंगा, अश्लील फोटो वायरल करने की दे रही धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। एक युवक को फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ा। युवती ने वीडियोकॉल कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब मैसेज भेजकर रुपये न देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने नजीराबाद थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। कौशलपुरी निवासी कुशाग्र एक स्टोर में काम करता …

कानपुर। एक युवक को फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ा। युवती ने वीडियोकॉल कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब मैसेज भेजकर रुपये न देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने नजीराबाद थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। कौशलपुरी निवासी कुशाग्र एक स्टोर में काम करता है। उसने बताया कि पांच दिन पहले फेसबुक पर एक युवती की रिक्वेस्ट आयी थी। उसने उसे मंजूर कर लिया। दो दिन चैटिग के बाद युवती ने उसे वीडियो कॉल की।

बातचीत के दौरान उसने अश्लीलता शुरू कर दी। इस दौरान उसने स्क्रीन रिकाîडग करने के साथ वीडियो से कई स्क्रीन शाट ले लिए। अगले दिन उसने आठ हजार रुपये भेजने का मैसेज किया। युवक ने इतने रुपये न होने की बात कही। इसके बाद युवती उसे वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगी। इस पर भी बात नहीं बनी तो सीबीआई इंस्पेक्टर बनाकर दूसरे से फोन कराया। उसने कार्रवाई का दबाव डालते हुए रुपये भेजकर समझौता करने को कहा। मामला बढ़ता देखकर पीड़ित ने नजीराबाद थाने में इसकी जानकारी दी।

मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी…हर प्रसाद अहिरवार, थाना प्रभारी।

संबंधित समाचार