बहराइच: पत्नी के हत्यारे पति को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम न्यायाधीश ने शनिवार को सुनवाई करते हुए पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि सास को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। कोर्ट ने पति पर 50 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी फिरोज अहमद खान ने बताया …

बहराइच। फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम न्यायाधीश ने शनिवार को सुनवाई करते हुए पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि सास को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। कोर्ट ने पति पर 50 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी फिरोज अहमद खान ने बताया कि राम गांव थाना क्षेत्र के नेवादा लालापुरवा गांव निवासी ध्रुव कुमार सिंह का विवाह शिल्पी सिंह के साथ दो मई 2014 को हुई थी। दहेज के लिए शिल्पी सिंह की 14 दिसंबर 2018 को हत्या कर दी गई थी। सूचना पाकर मृतक महिला का भाई भानु प्रताप सिंह गांव पहुंचा। उसने राम गांव थाने में तहरीर देकर कहा था कि दहेज में एक लाख रुपया अतिरिक्त और चार पहिया वाहन की मांग शिल्पी के ससुराल के लोगों ने की।

इसकी जानकारी शिल्पी ने मायके में दी थी। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मृतका के पति ध्रुव कुमार सिंह और सास नीतू सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि साढ़े चार साल से मुकदमे का कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायालय पर न्यायाधीश नितिन कुमार पाण्डेय ने सुनवाई की। दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद न्यायधीश ने सजा सुनाई।

अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी पति को पत्नी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जबकि सास को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। सजा सुनकर ध्रुव कुमार सिंह कोर्ट में ही बेसुध हो गया।

60 हजार का लगाया जुर्माना

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी फिरोज अहमद खान ने  बताया कि न्यायाधीश ने आरोपी पति पर 50 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थ दंड न अदा करने पर उसे दो माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद: यूक्रेन से लौटी छात्रा ने सुनाई आपबीती, कहा- वहां भारतीय छात्रों से की जा रही मारपीट

संबंधित समाचार