शाहजहांपुर: रोडबेज बस की टक्कर से बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत
तिलहर,अमृत विचार। लखनऊ बरेली नेशनल हाइवे पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार युवक तेज रफ्तार एक बस के सामने से टकरा गया, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने बस …
तिलहर,अमृत विचार। लखनऊ बरेली नेशनल हाइवे पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार युवक तेज रफ्तार एक बस के सामने से टकरा गया, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
घटना तिलहर थाना क्षेत्र के सरउ पुलिया के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रोडवेज बस संख्या यूपी 14 बीटी 5938 ने बाइक संख्या यूपी 27एन 2807 को सामने से टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर तिलहर कोतवाल उमेश कुमार सोलंकी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया,लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 साल की है और वह शाहजहांपुर शहर का रहने वाला है, लेकिन उसके बारे में अभी ज्यादा कुछ जानकारी नहीं हो सकी।
युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, इधर बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
