मेरठ: जिले में उड़ी नंदी के दूध पीने की अफवाह, फूलबाग के आशुतोष मंदिर में दूध पिलाने पहुंचे भक्त
मेरठ। जिले में शनिवार को देर रात भगवान शिव की सवारी नंदी के दूध पीने की अफवाह फैल गई। सभी भक्त घरों से कटोरी, चम्मच लेकर मंदिरों में नंदी को दूध पिलाने पहुंचने लगे। फूलबाग के आशुतोष मंदिर में देर रात काफी भीड़ जमा हो गई और नंदी को दूध पिलाने की कोशिश करने लगी। …
मेरठ। जिले में शनिवार को देर रात भगवान शिव की सवारी नंदी के दूध पीने की अफवाह फैल गई। सभी भक्त घरों से कटोरी, चम्मच लेकर मंदिरों में नंदी को दूध पिलाने पहुंचने लगे। फूलबाग के आशुतोष मंदिर में देर रात काफी भीड़ जमा हो गई और नंदी को दूध पिलाने की कोशिश करने लगी।
दूध लेकर मंदिर पहुंचे लोग
मेरठ के गढ़ रोड के नेहरु नगर कालोनी के गली नंबर 2 में अफवाह उड़ी कि आशुतोष मंदिर में नंदी महाराज दूध पी रहे हैं। जिसके बाद अफवाह फैल गई कि महिलाएं, पुरुष घरों से दूध लेकर मंदिर पहुंचने लगे। भक्तों ने मंदिर में शिवलिंग के पास नंदी की मूर्ति को चम्मच से दूध पिलाना शुरू कर दिया। उनमें से कुछ लोग इस हकीकत को देखने पहुंचे थे। दूध पिलाने आए लोग कई तरह की बातें भी करने लगे।
पढ़ें-पिछले 28 दिनों में विश्वभर में 2.61 लाख लोगों की कोरोना से हुई मौत
