23 मार्च से होगी UPSC PCS Mains की परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोराना की तीसरी लहर को देखते हुए पीसीएस (PCS) यानी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन)-2021 की मेंस एग्जाम रोक दी गई थी। लेकिन अब इस एग्जाम के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये एग्जाम 23 मार्च से प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में होगी। बता दें ये …

लखनऊ। कोराना की तीसरी लहर को देखते हुए पीसीएस (PCS) यानी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन)-2021 की मेंस एग्जाम रोक दी गई थी। लेकिन अब इस एग्जाम के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये एग्जाम 23 मार्च से प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में होगी। बता दें ये परीक्षा दो पालियों में होगी और 27 मार्च तक चलेगी। इसके लिए UPPSC ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।

678 सीट्स की भर्ती निकाली है

UPPSC ने पीसीएस-2021 के अंदर 678 सीट्स की भर्ती निकाली है। इन खाली पदों के सापेक्ष 7688 अभ्यर्थी मुख्य एग्जाम के लिए सफल हुए हैं। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार नए कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम सत्र कस एग्जाम सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 तक और दूसरे सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

सचिव ने बताया ये

UPPSC के सचिव ने बताया कि सभी वैकल्पिक विषयों के समस्त प्रश्नपत्रों में दो खंड होंगे। इसमें खंड एक से प्रश्न संख्या एक और खंड दो से प्रश्न संख्या पांच अभ्यर्थियों को हल करना अनिवार्य रहेगा। हिंदी, उर्दू और संस्कृत भाषा/साहित्य के दोनों प्रश्नपत्रों में’ विशेष अनुदेश’ संबंधित विषय की भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी में भी अंकित किए जाएंगे।अपरिहार्य परिस्थिति में इस परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

पढ़ें-कानपुर: जमीनी विवाद के चलते भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव