सहारनपुर: पत्नी से अनबन के बाद डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
सहारनपुर। जिले के छुटमलपुर में शनिवार रात दस बजे कार सवार डॉक्टर ने चमारीखेड़ा टोल प्लाजा के पास स्थित एक होटल के सामने कार में ही खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पति-पत्नी में होती रही थी बातें पुलिस ने कहा …
सहारनपुर। जिले के छुटमलपुर में शनिवार रात दस बजे कार सवार डॉक्टर ने चमारीखेड़ा टोल प्लाजा के पास स्थित एक होटल के सामने कार में ही खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
पति-पत्नी में होती रही थी बातें
पुलिस ने कहा कि, शामली के रहने वाले डॉ राकेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी देहरादून जाते समय चमारीखेड़ा टोल प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट पर रुके थे। काफी देर तक दोनों के बीच बातें होती रही। सीसीटीवी फुटेज में वह कभी कार में बैठे तो कभी नीचे टहलते नजर आ रहे है। इसी दौरान पत्नी बाथरूम चली गई, तभी पति ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हुई। घटना की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पत्नी से पूछताछ के बाद पुलिस ये मान रही है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक डॉ राकेश कुमार शामली में बुढ़ाना रोड पर एक नर्सिंग होम में काम करते थे। पुलिस ने घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
पढ़ें-यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने प्रधानमंत्री की टोपी कसा तंज, कहा- जनता झांसे में नहीं आने वाली
