बाराबंकी: नंदी के दूध पीने की उड़ी अफवाह, मंदिर पहुंचे भक्त
बाराबंकी। शनिवार की शाम रामसनेहीघाट के कल्याणी तट स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पर नंदी के दूध पीने की सूचना मिलते ही मंदिर में लाइन लग गई। लोग मंदिरों में पहुंचकर नंदी की प्रतिमा को दूध पिलाने लगे। ऐसी जानकारी मिली कि कल्याणी तट स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पर नंदी के दूध पीने की अफवाह को …
बाराबंकी। शनिवार की शाम रामसनेहीघाट के कल्याणी तट स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पर नंदी के दूध पीने की सूचना मिलते ही मंदिर में लाइन लग गई। लोग मंदिरों में पहुंचकर नंदी की प्रतिमा को दूध पिलाने लगे।
ऐसी जानकारी मिली कि कल्याणी तट स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पर नंदी के दूध पीने की अफवाह को पंख लग गए लोग नंदी के सामने चम्मच भर कर दूध पिलाने लगे दूध धीरे-धीरे पीने की बात जब निकली तो रात में दूध पिलाने वालो की भीड़ मंदिर पर जमा हो गयी लोगो ने जयकारे लगाकर दूध पिलाया। नंदी प्रतिमा को दूध पिलाने के लिए भारी संख्या में भीड़ एकत्र होने लगी। दर्शन के लिए तांता लग गया। सभी भक्त नंदी को दूध पिला रहे थे।
यह भी पढ़े-दिलीप घोष बोले- जिम्मेदारियों से भागने वाले कुछ नेता बंगाल भाजपा नेतृत्व पर उठा रहे सवाल
