अयोध्या: होली से पहले महंगाई ने निकाला आम आदमी का ‘तेल’, खाद्य पदार्थों के रेट में भारी उछाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। होली से पहले ही बाजार में महंगाई की आग लग गई है। खाद्य पदार्थों के रेट में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। मिर्च, जीरा, चिरौंजी, देसी घी, डालडा समेत अन्य वस्तुओं के रेट में 20 से 30 रुपये का इजाफा हो गया है। सुपर स्टाकिस्टों ने थोक वालों को रेट बढ़ाए तो …

अयोध्या। होली से पहले ही बाजार में महंगाई की आग लग गई है। खाद्य पदार्थों के रेट में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। मिर्च, जीरा, चिरौंजी, देसी घी, डालडा समेत अन्य वस्तुओं के रेट में 20 से 30 रुपये का इजाफा हो गया है। सुपर स्टाकिस्टों ने थोक वालों को रेट बढ़ाए तो थोक वालों ने रिटेलरों के रेट बढ़ा दिए। इससे ग्राहकों पर बोझ बढ़ गया है। 6 हजार रुपये प्रति टीन बिकने वाला देसी घी अब सात हजार रुपये प्रति टीन बिक रहा है। सरसों तेल का 15 किलो की टीन 2700 रुपये में बिक रहा जो 2600 रुपये टीन था। 15 किलो का ब्रांडेड रिफाइंड 2500 रुपये के बजाय 2700 रुपये में बिक रहा है। 15 किलो डालडा टीन 2400 रुपये की जगह 2600 रुपये हो गए।

जनवरी माह में कोरोना की तीसरी लहर थी। कोरोना की लहर को लेकर रंग-गुलाल व पिचकारी वाले कारोबारियों ने उत्पादन कम किया। यही कारण है कि अब सुपर स्टॉकिस्टों के पास भी सामान नहीं बचा है। कारोबारी दिल्ली के सुपर स्टॉकिस्टों से होली की पिचकारी व गिफ्ट पैक मंगाते हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से आर्डर की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। यहां कई व्यापारियों का आर्डर पेंडिंग में है।

रंग-गुलाल व पिचकारी के रेट भी बढ़ गए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 20 फीसदी रेट बढ़े हैं। जो पिचकारी 280 रुपये में मिलती थी वह 200 व 220 रुपये में मिल रही है। रंग गुलाल का गिफ्ट पैक 300 रुपये में जो पिछले साल बिका था उसकी कीमत 340 रुपये तक पहुंच चुकी है।

चीनी, आटा व मैदा के दामों में 10 फीसद का उछाल

लंबे समय से स्थिर चीनी, मैदा, आटा की कीमतों में 10 फीसदी तक की उछाल देखी जा रही है। आटा प्रति किलो 25 रुपये से लेकर 40 रुपये तक बिक रहा है। वहीं चीनी की कीमतों में भी लंबे समय बाद उछाल दिख रहा है। थोक कारोबारी मदन अग्रहरि का कहना है कि मार्केट में रूस-यूक्रेन का असर महीने बाद पड़ना चाहिए, लेकिन कुछ कंपनियां कृत्रिम किल्लत बनाकर मुनाफाखोरी कर रही हैं। फुटकर किराना कारोबारी केदार गुप्ता का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामलों के कम होने से होली का बाजार ठीक रहने का अनुमान है। ऐसे में दुकानदार खरीदारी कर रहा है।

पढ़ें-दिलीप घोष बोले- जिम्मेदारियों से भागने वाले कुछ नेता बंगाल भाजपा नेतृत्व पर उठा रहे सवाल

संबंधित समाचार