बाराबंकी: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, छह गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पिछले 24 घंटे में जिले में अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है। दरियाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक रामसनेहीघाट कोतवाली के भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर शनिवार देर रात बेटी को लेकर घर लौट रहे …

बाराबंकी। पिछले 24 घंटे में जिले में अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है। दरियाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक रामसनेहीघाट कोतवाली के भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर शनिवार देर रात बेटी को लेकर घर लौट रहे दो बाइक सवार व कुछ ही दूरी पर दूध देने डेयरी पर जा रहे एक युवक और किशोरी को तेज रफ्तार इनोवा टक्कर मारते हुए घटनास्थल से भाग निकली। पुलिस ने वाहन का पीछा कर पकड़ लिया। घायल मासूम बच्ची समेत तीन लोगों को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया। जहां व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के तेलमा निवासी अरुण कुमार सिंह होली पर्व के उपलक्ष्य में रायबरेली जिले के लाही बार्डर पास स्थित से अपनी लड़की को विदा कराकर अपने गांव तेलमा आ रहे थे कि कोतवाली रामसनेही घाट के महराजगंज गांव के सामने दरियाबाद से भिटरिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने अरुण कुमार सिंह (50) व गुड्डू वर्मा की बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकली। जिसमें अरुण कुमार सिंह सड़क पर गिर कर घायल हो गये। लहूलुहान हालत में उन्हें सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक चालक विन्दराज वर्मा 32 वर्षीय व मृतक अरुण कुमार सिंह की बेटी व सपना 23 सपना की 2 वर्षीय पुत्री मानवी भी घायल हो गयी। घायलों का इलाज चल रहा है। यहां से इनोवा टक्कर मार भाग निकली। थोड़ी दूर पर राजाराम लान के सामने डेयरी पर दूध देने जा रहे असेना के साहेब लाल व पवन की पुत्री मधु की साइकिल में टक्कर मारी। दोनों घायल हुए। मधु हादसे से सहम गई । कोतवाली प्रभारी रामसनेहीघाट अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया की कार को पकड़़ लिया गया है।

मसौली प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार की देर रात्रि सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के बदोसराय मार्ग पर स्थित कल्याणी नदी के निकट पहले से आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली में पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे एक की मौत हो गयी। सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीनपुरवा मजरे सैदनपुर निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र बालकराम अपने भाई मुकेश के साथ अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से मो0 मुनीर पुत्र पीर मोहम्मद निवासी ग्राम अकबरपुर मजरे मौलाबाद का आलू लेकर सफ़दरगंज कोल्ड स्टोरेज जा रहा था।

कल्याणी नदी के निकट ट्राली का टायर खराब हो जाने के कारण ब्रजेश एव मुकेश टायर सही कर रहे थे कि तभी तेज रफ्तार से आयी पिकप नम्बर यूपी 41 ए टी 9123 ने टक्कर मार दी जिससे ब्रजेश एव मुकेश गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ब्रजेश को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया वही मुकेश को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

दूसरी घटना रविवार की भोर मसौली थाना मुख्यालय से चंद कदमो पर स्थित बड़ागांव मोड़ हुई जब दो बाइको को अज्ञात शिफ्ट डिजायर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी वहीं गम्भीर रूप से घायल दूसरे बाईक सवार को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

बाराबंकी की ओर से आ रहे बाइक सवार देवकलिया निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र राम सिंह हाईवे पर स्थित बड़ागांव मोड़ के निकट जैसे ही पार करने के लिए मुड़ा उसी दौरान सफदरजंग थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कटरा निवासी नावेद पुत्र सिराज बाराबंकी की ओर मुड़े तभी तेज रफ्तार से आ रही शिफ्ट डिजायर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसमे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल ले जाते समय 28 वर्षीय नावेद पुत्र सिराज की मौत हो गयी। दूसरे बाइक सवार सतेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: होली से पहले महंगाई ने निकाला आम आदमी का ‘तेल’, खाद्य पदार्थों के रेट में भारी उछाल

संबंधित समाचार