मथुरा में गोकशी करने वालों के हौसले बुलंद, गोरक्षों को बांधकर पीटा
मथुरा। जिले में गो तस्करों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला मनोहरपुरा इलाके का है। यहां पर गोकशी की सूचना पर कुछ गोरक्षक पहुंच गए जिसके बाद गोकशी करने वालों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। गोरक्षों को पहले बांध दिया गया उसके बाद उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। इसके बाद …
मथुरा। जिले में गो तस्करों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला मनोहरपुरा इलाके का है। यहां पर गोकशी की सूचना पर कुछ गोरक्षक पहुंच गए जिसके बाद गोकशी करने वालों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। गोरक्षों को पहले बांध दिया गया उसके बाद उनकी जमकर पिटाई कर दी गई।
इसके बाद जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को संभाला और गोरक्षों को मुक्त कराया। वहीं पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही गोकशी करने वाले बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल दो गोरक्षों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में रोष फैला हुआ है। स्थानीय लोगों ने दुकानें बंद करके अपना रोष जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है व केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें; बहराइच: मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का होगा शुभारंभ, धर्म गुरु टीकाकरण के लिए समुदाय को करें जागरूक
