बहराइच: श्री श्याम बाबा की निकाली गई शोभायात्रा, भक्ति रस में डूबे नजर आए भगवान खाटू के भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खाटू के सरकार को चढ़ गई मस्ती अबीर और गुलाल की, तेरी कृपा से भगवन मेरा हर काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है, जैसे भजनों पर श्याम भक्त यात्रा में श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा में महिलाएं भी थिरकती नजर आईं। श्रीश्याम बाबा के जयकारों से शोभायात्रा …

बहराइच। खाटू के सरकार को चढ़ गई मस्ती अबीर और गुलाल की, तेरी कृपा से भगवन मेरा हर काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है, जैसे भजनों पर श्याम भक्त यात्रा में श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा में महिलाएं भी थिरकती नजर आईं। श्रीश्याम बाबा के जयकारों से शोभायात्रा गुंजायमान दिखाई पड़ी।

शहर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित श्रीश्याम मंदिर से रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर डायमंड टाकीज होते हुए अग्रसेन तिराहा पहुंची। यहां से शोभायात्रा अनिल मातनहेलिया के आवास पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्याम भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। इस दौरान महिलाएं व बालिकाएं भी श्रीश्याम प्रभु के भजनों पर थिरकती नजर आईं।

श्याम भक्तों ने विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को जलपान वितरित किया। मंदिर प्रबंधक विमल टेकड़ीवाल ने बताया कि यहां से श्रद्धालु बस से सीधे खाटू श्याम निशान लेकर जाएंगे। वहां पर खाटू श्याम को निशान चढ़ाने के बाद उनका दर्शन करेंगे। शोभायात्रा में मंदिर प्रबंधक विमल टेकड़ीवाल, विकास अग्रवाल, विक्की, सुमित टेकड़ीवाल, विकास मलानी, मनीष पोद्दार, बीना टेकड़ीवाल, अनीता मातनहेलिया समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : अतीत कितना भी सुंदर हो, वर्तमान नहीं बन सकता….गजल सुनाकर लूटी वाहवाही

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव