बरेली: ब्राह्मण महासंघ की ओर से महिलाओं को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय जागरुक ब्राह्मण महासंघ की ओर से रविवार को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के हॉल में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौभाग्यवती गंगवार, डॉ. अस्था अग्रवाल और उषा शर्मा मौजूद रही। कार्यक्रम में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 100 से अधिक महिलाओं …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय जागरुक ब्राह्मण महासंघ की ओर से रविवार को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के हॉल में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौभाग्यवती गंगवार, डॉ. अस्था अग्रवाल और उषा शर्मा मौजूद रही। कार्यक्रम में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 100 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं को संघ की ओर से पहले शॉल उड़ाई गई बाद में उन्हें स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

उधर, दूसरी ओर समारोह कार्यक्रम में संयोजक रीना शर्मा ने संगठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है और आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नारी के बिना पुरुष की कल्पना भी नहीं कर सकते। शालिनी जौहरी ने कहा कि नारी अबला नहीं सशक्त है। मंच संचालन रोहित राकेश ने किया।

इस मौके पर पार्षद शालिनी जौहरी, शीतल गुलाटी, साधना सिंह, मोनिका लूथरा, प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा, विवेक मिश्रा, विनोद जोशी, आशुतोष तिवारी, सौरव शर्मा, यश भारद्वाज, आदि का विशेष सहयोग रहा।

संबंधित समाचार