रायबरेली: नंदी महाराज के जल पीने की अफवाह पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
रायबरेली। आस्था वैज्ञानिक कारणों की अनदेखी किस तरह करती है, इसका प्रमाण दो दिनों से शिवालयों में देखने को मिल रहा है। एक मंदिर में नंदी महाराज द्वारा जल पीने की अफवाह ऐसी फैली कि जिले के सभी शिवालयों में भीड उमड़ पड़ी। शनिवार शाम को यह अफवाह उड़ी कि शिवालयों में स्थापित नंदी महाराज …
रायबरेली। आस्था वैज्ञानिक कारणों की अनदेखी किस तरह करती है, इसका प्रमाण दो दिनों से शिवालयों में देखने को मिल रहा है। एक मंदिर में नंदी महाराज द्वारा जल पीने की अफवाह ऐसी फैली कि जिले के सभी शिवालयों में भीड उमड़ पड़ी।
शनिवार शाम को यह अफवाह उड़ी कि शिवालयों में स्थापित नंदी महाराज जल पी रहे हैं। उसके बाद देखते देखते शिवालयों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों के बाहर लाइन लग गई। इस अफवाह का सबसे ज्यादा असर रविवार को देखने को मिला।
नगर के इंदिरा नगर स्थित शिवालय समेत पूरे जिले के शिवालयों में नंदी महाराज को जल व दूध पिलाया जाने लगा। मंदिरों में वैज्ञानिक कारणों से पत्थर के बने नंदी महाराज चम्मच से जल सोख रहे थे , यहीं से आस्था का अंधापन शुरू हुआ । रविवार दिन भर जिले के सभी क्षेत्रों में इस बात की लेकर खूब चर्चा रही और आस्था में डूबे लोग शिव मंदिरों पर लाइन लगाए थे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
यह भी पढ़ें; कानपुर: चकेरी रनवे पर कोस्ट गार्ड का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट व जवान सुरक्षित
