लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, बेटे ने डॉक्टर पर लगाया गलत दवा देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिला अस्पातल में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने डॉक्टर पर गलत दवा देने से मौत होने का आरोप लगाया है। मौत की सही वजह जानने के लिए उसने पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग पुलिस से की। इस पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिला अस्पातल में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने डॉक्टर पर गलत दवा देने से मौत होने का आरोप लगाया है। मौत की सही वजह जानने के लिए उसने पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग पुलिस से की। इस पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

शहर से सटे गांव राजापुर निवासी रविदास ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी मां अनीता देवी के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर उसने पुदीन हरा की गोली लाकर मां को खिलाया, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ और हालत बिगड़ती चली गई। इस पर उसने मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहं कुछ देर बाद अनीता देवी की मौत हो गई। मृतका के बेटे रविदास ने डॉक्टर पर गलत दवा देने और लापरवाही करने का आरोप लगाया।

उसने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

इसे भी पढ़ें-

लखीमपुर-खीरी: अनियंत्रित कार खाई में पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

 

संबंधित समाचार