बरेली: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में काजल का चयन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री दौड़ 10 किलोमीटर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता में बरेली की होनहार एथलीट काजल चक्रवर्ती ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल चक्रवर्ती सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज लखनऊ से बीपीएड कर रही हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन 10 मार्च को कर्नाटक में होने वाली …

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री दौड़ 10 किलोमीटर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता में बरेली की होनहार एथलीट काजल चक्रवर्ती ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल चक्रवर्ती सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज लखनऊ से बीपीएड कर रही हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन 10 मार्च को कर्नाटक में होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री दौड़ में हुआ है।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता नंदराम जो मजदूरी करते हैं तथा माता लीलावती जो आशा कार्यकर्ता हैं ने खुशी जताई है। काजल चक्रवर्ती ग्राम लाडपुर रिठौरा की निवासी है। वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने एथलेटिक कोच साहिबे आलम को देती हैं। इस मौके पर मोहम्मद अलीम, निजामुद्दीन, एकता दिवाकर, पुष्पेंद्र, हरीश अरोड़ा, साजिद रजा एवं जिला एथलेटिक संघ बरेली के अध्यक्ष नवाब मुजाहिद हसन खान ने काजल के उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी।

संबंधित समाचार