लखनऊ: गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। जनपद की पुलिस टीम ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसपी ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच वांछितों को गिरफ्तार किया है। बड्डूपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित सोहीपुर मजरे दीनपनाह निवासी मो. कैश, शमशेर,और मो. मुनीम को निगोहा तिराहा, …
लखनऊ। जनपद की पुलिस टीम ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसपी ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच वांछितों को गिरफ्तार किया है। बड्डूपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित सोहीपुर मजरे दीनपनाह निवासी मो. कैश, शमशेर,और मो. मुनीम को निगोहा तिराहा, टैम्पो स्टैण्ड से गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा लोनीकटरा थाना पुलिस ने उन्नाव जिले पितनाखेड़ा गांव निवासी संतराम उर्फ यादव उर्फ संतमिलन को दाहिला मोड़ थाना लोनीकटरा से गिरफ्तार किया है। इसी तरह थाना सुबेहा पुलिस टीम ने जगदीशवापुर मजरे सिंधियावा निवासी अल्ताफ को सिंधियावां तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
यह भी पढ़ें: बरेली: 3 से 6 साल तक के बच्चों में हो सीखने व समझने की ललक
