Russia Ukraine War: रूस ने रिहायशी इलाकों में तेज की गोलाबारी, कई नागरिक फंसे, पुतिन बोले- हमला तभी रुकेगा जब…
लीव, यूक्रेन। यूक्रेन के मध्य, उत्तरी और दक्षिण हिस्से में स्थित शहरों में रूसी बलों ने गोलाबारी तेज कर दी है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस गोलाबारी से वहां फंसे नागरिकों को निकालने का दूसरा प्रयास भी विफल हो गया। यूक्रेन के नेता ने अपने लोगों से लड़ने के लिए सड़कों …
लीव, यूक्रेन। यूक्रेन के मध्य, उत्तरी और दक्षिण हिस्से में स्थित शहरों में रूसी बलों ने गोलाबारी तेज कर दी है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस गोलाबारी से वहां फंसे नागरिकों को निकालने का दूसरा प्रयास भी विफल हो गया। यूक्रेन के नेता ने अपने लोगों से लड़ने के लिए सड़कों पर उतरने का आग्रह किया है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस के हमलों को ”केवल तभी रोका जा सकता है, जब कीव शत्रुता समाप्त कर दे।
राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने बताया कि कीव के बाह्य इलाकों में, उत्तर में चेर्निहिव, दक्षिण में मायकोलाइव और देश के दूसरा सबसे बड़े शहर खारकीव में रविवार देर रात गोलाबारी की गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, खारकीव के रिहायशी इलाकों में तोपों से गोले दागे गए और गोलाबारी में एक टेलीविजन टॉवर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़े-
तेल कीमतों में तेजी के बीच सेंसेक्स, निफ्टी तीन फीसदी लुढ़का, निवेशक परेशान
