बहराइच: एक किलो चरस और चाकू के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दरगाह पुलिस ने बक्शीपुरा मोहल्ला स्थित मंदिर के निकट से चरस की बिक्री करते समय अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास एक किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने उप निरीक्षक कौशर अली, दयाराम और राम सागर वर्मा की …

बहराइच। दरगाह पुलिस ने बक्शीपुरा मोहल्ला स्थित मंदिर के निकट से चरस की बिक्री करते समय अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास एक किलो चरस बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने उप निरीक्षक कौशर अली, दयाराम और राम सागर वर्मा की टीम गठित की। पुलिस टीम थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा में स्थित शक्ति मंदिर के निकट पहुंची तो यहां पर एक युवक चरस की बिक्री करने का बात मोबाइल पर कर रहा था।

इस पर उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास एक किलो चरस और एक चाकू बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस को सीज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के चटाई मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी शाहिद अहमद पुत्र अजीज अहमद के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें-UP Election LIVE 2022: सातवें चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक हुई 8.5% वोटिंग

संबंधित समाचार