Russia Ukraine War: यूक्रेन में बह रहीं खून की नदियां, तबाही और गरीबी को लेकर आ रहा ये युद्ध- पोप फ्रांसिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूक्रेन और रूस पर पोप फ्रांसिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फिलहाल खून और आंसुओं की नदियां बह रही है। पोप ने कहा की यह सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं है, बल्कि ये एक युद्ध है जो मौत, तबाही और गरीबी को लेकर आ रहा है। रूस यूक्रेन …

यूक्रेन और रूस पर पोप फ्रांसिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फिलहाल खून और आंसुओं की नदियां बह रही है। पोप ने कहा की यह सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं है, बल्कि ये एक युद्ध है जो मौत, तबाही और गरीबी को लेकर आ रहा है।

रूस यूक्रेन युद्ध का आज 12वां दिन है। बीते ग्यारह दिनों से दोनों देशों के बीच चल रही जंग ने ना सिर्फ वहां के नागरिकों को बल्कि पूरी दुनिया के राजनेताओं को भी चिंता में डाल दिया है। वहीं यूक्रेन में चारो तरफ धमाकों की आवाज, हवाई फाइटरों की गूंज और तबाही के इस मंजर ने यूक्रेन के लोगों का दिल दहला दिया है।

जंग में रोज रूस यूक्रेन के अलग अलग शहरों पर मिसाइलों बमों से हमले कर रहा है। इस दौरान कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि लाखों की तादाद में लोग यूक्रेन से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। इस बीच रूस से नाराज कई देश उसपर प्रतिबंध लगा रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच रूस से तेल और प्राकृतिक गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में बातचीत चल रही है।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से आज फोन पर बात करेंगे पीएम मोदी

संबंधित समाचार