बहराइच: मेडिकल कॉलेज में लाइट जाने पर 40 मिनट तक नहीं हो सकी कोई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में जनरेटर और इन्वर्टर की सुविधा नहीं है। जिससे सोमवार को लाइट जाने पर 40 मिनट एक्सरे और अल्ट्रा साउंड जांच प्रभावित हुआ। मरीज काफी परेशान दिखे। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में जिले के अलावा गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर और नेपाल के …

बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में जनरेटर और इन्वर्टर की सुविधा नहीं है। जिससे सोमवार को लाइट जाने पर 40 मिनट एक्सरे और अल्ट्रा साउंड जांच प्रभावित हुआ। मरीज काफी परेशान दिखे। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में जिले के अलावा गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर और नेपाल के मरीज इलाज और जांच के लिए आते हैं। लेकिन मेडिकल कालेज होने के बाद भी व्यवस्था काफी बदहाल है।

आलम यह है कि अगर बिजली चली जाए तो सभी काम रुक जाते हैं। बिजली आने के बाद ही काम शुरू हो पाता है। कुछ यही हाल सोमवार को भी हुआ। सुबह 11.42 बजे बिजली सप्लाई कट गई। मरीज अपने जगह पर ही खड़े रहे। जनरेटर और इन्वर्टर की सुविधा न होने से एक्सरे और अल्ट्रा साउंड मशीन का संचालन भी रुक गया।

बिजली सप्लाई दोपहर 12.22 बजे आई। तब जाकर लोगों की पुनः जांच शुरू हो सकी। 40 मिनट तक लोग जांच के लिए भटकते दिखे। कुछ लोग प्राइवेट जांच कराने चले गए तो कुछ बिजली आने का इंतजार करते दिखे। इस दौरान मरीज और उनके तीमारदार काफी परेशान दिखे। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर ओपी पाण्डेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई शुरू होते ही जांच शुरू हो जाएगी। जनरेटर के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

यह भी पढ़े:-चंदौसी से बारात में आए युवक की रुद्रपुर में चाकू से गोदकर हत्या

संबंधित समाचार