झांसी: वेतन न मिलने से गुस्साए मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के प्रेम नगर थानाक्षेत्र में घड़ी साबुन फैक्ट्री के मजदूरों ने कई माह से वेतन नहीं दिये जाने के विरोध में सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। प्रेमनगर थानाक्षेत्र के बिजौली स्थित औद्योगिक एरिया में स्थित आरएसपीएल फैक्ट्री में घड़ी साबुन बनाया जाता है। इस फैक्ट्री में काम करने वाले कई …

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के प्रेम नगर थानाक्षेत्र में घड़ी साबुन फैक्ट्री के मजदूरों ने कई माह से वेतन नहीं दिये जाने के विरोध में सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। प्रेमनगर थानाक्षेत्र के बिजौली स्थित औद्योगिक एरिया में स्थित आरएसपीएल फैक्ट्री में घड़ी साबुन बनाया जाता है। इस फैक्ट्री में काम करने वाले कई मजदूर फैक्ट्री पर कई महीनों से वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए आज सड़क पर उतरे।

प्रदर्शनकारी मजदूरों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री का मैनेजर ठेकेदारों से मिला हुआ है । जब भी ठेकेदार या मैनेजर से वेतन की बात की जाती है तो वह कभी संतोषजनक जवाब नहीं देते और हमेशा मामले को टालने का काम करते हैं। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गयी है।

आज भी जब मजदूरों ने वेतन की मांग की तो फिर टालमटोल दिखायी गयी, इस पर गुस्साये मजदूर प्रदर्शन पर उतर आये। मजदूरों ने कहा कि जब तक उन्हें वेतन और नौकरी दोनों ही नहीं मिल जाते हैं तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। मजदूर प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रबंधन तथा मजदूरों की बात कराकर मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पुष्प प्रदर्शनी में छाया हनुमान पूंछ वाला कैक्टस, कैंट बोर्ड ने जीता पहला पुरस्कार

संबंधित समाचार