अयोध्या: पेट्रोल पंपों पर बढ़ी बिक्री, लोग फुल करा रहे टंकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। यूक्रेन संकट के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की आशंका के चलते जिले में दो दिन से पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। लोग वाहनों की टंकियां फुल करा रहे हैं। आलम यह है कि जनपद में 10 से 15 फीसदी बिक्री बढ़ गई है। कई जगहों से शिकायतें भी आर्इं …

अयोध्या। यूक्रेन संकट के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की आशंका के चलते जिले में दो दिन से पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। लोग वाहनों की टंकियां फुल करा रहे हैं। आलम यह है कि जनपद में 10 से 15 फीसदी बिक्री बढ़ गई है। कई जगहों से शिकायतें भी आर्इं कि पंप कर्मियों ने स्टॉक रखने के चलते पेट्रोल देना बंद कर दिया है। हालांकि एसोसिएशन से इस बात से इन्कार किया है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पेट्रो उत्पादों में बढ़ोतरी की आशंका जाहिर की जा रही है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए यहां भी प्रति लीटर 12 से 22 रुपये तक की बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। चूंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सोमवार को मतदान होगा। वहीं पांच राज्यों के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी।

जानकारों का कहना है कि अंतिम चरण के मतदान या मतगणना के बाद दामों में बढ़ोतरी संभावित है। इस आशंका को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की मांग भी बढ़ गई है। साहबगंज निवासी व्यापारी विवेक गुप्ता ने बताया कि आज उन्होंने अपनी बाइक की टंकी फुल करवाई। उन्होंने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि यूक्रेन-रूस में चल रही लड़ाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी हुई। इसका असर पर भारत पर भी पड़ सकता है।

तब पंप मालिकों को उठाना पड़ा था भारी नुकसान

दीवाली पर जिले के 100 पेट्रोल पंपों पर लगभग 5 लाख लीटर ईंधनका स्टॉक था। दीपावली के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक ईंधन के टैंकरों का संचालन नहीं होता। ऐसे में सभी पेट्रोल पंप पर एक्स्ट्रा स्टाक रखा था। इस दौरान सरकार ने एकाएक सरकार ने पेटोल के दाम में लगभग 10 रुपये की कटौती कर दी थी, जिसके बाद पंप मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। चूंकि र्इंधन खरीदने के लिए पंप संचालकों को एडवांस पेमेंट करना होता है। तब जनपद के पंप मालिकों को तकरीबन 5 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था।

राजेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन

जनपद के नगर व ग्रामीण इलाकों को मिलाकर तकरीबन 100 से अधिक पेटोल पंप हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि दो दिन में 10 से 15 फीसद वृद्धि बढ़ी है।

पढ़ें-Nia Sharma Photos: जालीदार ड्रेस में ITA Awards 2022 में पहुंचीं निया शर्मा, जमकर हो रहीं ट्रोल

संबंधित समाचार