रायबरेली: अराजक तत्वों ने शिवालय में तोड़ी मां पार्वती की प्रतिमा, इलाके में फैला तनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शिवालय में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के गांव सताव का है। यहां पर कुछ समय पहले क्षेत्रीय विधायक ने मंदिर का निर्माण …

रायबरेली। शिवालय में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के गांव सताव का है। यहां पर कुछ समय पहले क्षेत्रीय विधायक ने मंदिर का निर्माण कराया था। रविवार की देर रात मंदिर में किसी अराजक तत्व में मां पार्वती की प्रतिमा को तोड़ डाला। सोमवार की सुबह जब श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर दंग रह गए। घटना की खबर पूरे क्षेत्र में फैली तो भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

शिवालय में प्रतिमा को तोड़े जाने को लेकर खासा तनाव भी व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही मंदिर के पास पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। इस घटना को लेकर मंदिर के पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध गुरु बक्स गंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: रेड थाई हाई स्लिट ड्रेस में रिया चक्रवर्ती का ग्लैमरस लुक, फैंस बोले- आप खूबसूरत और दयालु हैं

संबंधित समाचार