बाराबंकी: हजारों की नगदी, जेवर और मेंथा आयल उठा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी। देवा थाना इलाके में एक गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरो में घुसकर उत्पात मचाया जहां से चोरों ने 25 लीटर मेंथा आयल, 10000 की नगदी जेवर चुरा ले गये पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवा थाना क्षेत्र की माती …

देवा/बाराबंकी। देवा थाना इलाके में एक गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरो में घुसकर उत्पात मचाया जहां से चोरों ने 25 लीटर मेंथा आयल, 10000 की नगदी जेवर चुरा ले गये पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवा थाना क्षेत्र की माती चौकी अन्तर्गत सिदवाही गांव में बीती रात को अज्ञात चोरों ने नकदी जेवर वा मेंथा ऑयल ले उड़े ग्राम सिदवाही में चोरों ने कई घरों से जिनमें एजाज अहमद पुत्र मुश्ताक अली के घर पे चोरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की परंतु कामयाब नहीं हुए।

इसी तरह मास्टर जबीर पुत्र मो.शफीक के घर पे कोई कामयाब नही मिली आगे गांव के ही मंसूर अली पुत्र महफूज अली जो की अत्यंत गरीब है उनके घर पे चोरों ने धावा बोला और मंसूर के छोटे बेटे के सिर पे बंदूक रख कर 10 हजार नकदी वा लगभग 60 हजार के जेवर ले उड़े उसके बाद गांव के ही मो. जावेद पुत्र लल्लन के घर से 25 लीटर मेंथा ऑयल ले गए।

इन चोरियों से गांव में हड़कंप मच गया उधर सभी लोगो ने हल्का चौकी इंचार्ज को सूचना दी मौके पे पहुंचे चौकी इंचार्ज ने अज्ञात लोगों पे मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की पुलिस विभाग ने खोजी कुत्ते के माध्यम से खोज कराई लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़े:-मां और बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दोषी को मौत की सजा, साथी को उम्रकैद

संबंधित समाचार