अमरोहा : सड़क हादसे में चौकीदार की मौत
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रजबपुर क्षेत्र के ग्राम पीपली मेकचन्द में नन्हे सिंह (50) पुत्र करन सिंह का परिवार रहता है। नन्हे रजबपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। रविवार की रात वह रझेड़ा बहादुरपुर से वापस …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रजबपुर क्षेत्र के ग्राम पीपली मेकचन्द में नन्हे सिंह (50) पुत्र करन सिंह का परिवार रहता है। नन्हे रजबपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। रविवार की रात वह रझेड़ा बहादुरपुर से वापस घर जा रहे थे। जैसे वह पतई भूड़ गांव के चौराहा पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह पूरी रात बाइक के नीचे ही दबे पड़े रहे।
सवेरा होते ही आसपास के गांव वालों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक नन्हे सिंह ने अपने पीछे तीन पुत्र छोड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : जानलेवा हमले में दो सगे भाईयों समेत तीन दोषी
