सीतापुर: चेकिंग के दौरान पुलिस ने 12 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 370 लीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 12 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस ने 160 लीटर  अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार किए है। इसी तरह थाना संदना पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ …

सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 370 लीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 12 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस ने 160 लीटर  अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार किए है।

इसी तरह थाना संदना पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा है। थाना मछरेहटा पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब सहित एक, थाना सदरपुर पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना मिश्रिख पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब के साथ एक, थाना महमूदाबाद पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक, थाना नैमिषारण्य पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: मतगणना से पहले बोले अखिलेश- सपा गठबंधन जीतेगा 300 से अधिक सीट

संबंधित समाचार