ललितपुर: पुलिस ने खोये मोबाइल दिए तो खिल उठे 72 लोगों के चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। ललितपुर में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर खोये 72 मोबाइल खोजकर सोमवार को उनके मालिकों को वितरित किये, जिसके बाद लोगों ने खुशी का इजहार किया। बांटे गये मोबाइलों की कीमत सात लाख 53 हजार 270 रुपये आंकी गई। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल वितरण से पहले पत्रकारों को बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों …

ललितपुर। ललितपुर में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर खोये 72 मोबाइल खोजकर सोमवार को उनके मालिकों को वितरित किये, जिसके बाद लोगों ने खुशी का इजहार किया।

बांटे गये मोबाइलों की कीमत सात लाख 53 हजार 270 रुपये आंकी गई। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल वितरण से पहले पत्रकारों को बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर खोये कीमती मोबाइल फाेन की बरामदगी के लिए पीड़ितों ने प्रार्थना पत्र पुलिस को दिये थे।

इस पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने सर्विलांस सेल को गुम हुये मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए निर्देश दिये। उक्त आदेश के तहत सर्विलांस टीम की ओर से की गयी कार्रवाई में नागरिकों के गुम हुये विभिन्न कम्पनियों के कीमती 72 मोबाइल फोन बरामद किये गये।

पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किये गये मोबाइल फोन संबंधितों को वितरित किये। अपने खोये हुये मोबाइल फोन को पाकर सभी ने खुश होकर पुलिस के कार्य की सराहना की।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: आत्मनिर्भर महिलाओं से जल शक्ति मंत्रालय करेगा वर्चुअल संवाद

संबंधित समाचार