लखनऊ: डॉक्टरों के रवैये से केजीएमयू के कुलपति नाराज, भेजा नोटिस
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों के रवैये से कुलपति डॉ. बिपिन पुरी नाराज हैं। उनकी यह नाराजगी रविवार को हुए एक कार्यक्रम में कुछ डॉक्टरों द्वारा शिरकत न किए जाने को लेकर बताई जा रही है। केजीएमयू प्रशासन की तरफ से शिरकत न करने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया …
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों के रवैये से कुलपति डॉ. बिपिन पुरी नाराज हैं। उनकी यह नाराजगी रविवार को हुए एक कार्यक्रम में कुछ डॉक्टरों द्वारा शिरकत न किए जाने को लेकर बताई जा रही है। केजीएमयू प्रशासन की तरफ से शिरकत न करने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर रविवार को केजीएमयू में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित थीं। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में सभी विभागों से दो-दो डॉक्टरों को आने के लिए कहा गया था।
लेकिन कई डॉक्टर कार्यक्रम से नदारद रहे। केजीएमयू प्रशासन ने इसको गैर जिम्मेदाराना रवैया माना है। जिसके चलते डॉक्टरों को नोटिस जारी कर कार्यक्रम में शामिल ना होने का कारण पूछा गया है। केजीएमयू में मौजूदा समय में 400 से अधिक डॉक्टर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: एसएसपी ऑफिस के सामने गैंगरेप पीड़िता का धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
