बरेली: समाज में एकरूपता लाने की जरूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्मकुमारीज बरेली सिविल लाइन केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर की विशेष व सम्मानित महिलाओं ने भाग लिया। बीके नीता की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन बीके रजनी ने किया …

बरेली,अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्मकुमारीज बरेली सिविल लाइन केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर की विशेष व सम्मानित महिलाओं ने भाग लिया। बीके नीता की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

संचालन बीके रजनी ने किया गया। कार्यक्रम में बीके पारुल ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी बीके पार्वती ने बताया कि हम सबको ऐसा समाज व राष्ट्र बनाना है जहां सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, सुरक्षा सभी को समान रूप से प्राप्त हो।

इस अवसर पर मुख्य व अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विशिष्ठ अतिथि नीता अहिरवार, डा चारु मल्होत्रा, शाहीन रजा खान, नाजनीन बेगम, दीपाली सिंघल, डा. प्रगति अग्रवाल, डा. हेमा चौहान, कृषि विकास अधिकारी अर्चना सिंह, वंदना, अर्चना सिंह ,कांति कपूर विद्यालय, शालिनी अग्रवाल, शशि मलिक, कोकिल, रेखा व अन्य बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बीके जया, बीके प्रियंका, बीके लक्ष्मी, बीके गायत्री, बीके महेश, बीके रामकुमार, अशोक, रवि मोहन व अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कचरी-पापड़ में रंगों की मिलावट

संबंधित समाचार