लखनऊ: रंगों के त्योहार पर दिल्ली व बिहार के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होली पर्व में दिल्ली, बिहार, समेत अन्य राज्यों के यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन नं. 04048 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर आरक्षित होली स्पेशल 12 से 19 …

लखनऊ। होली पर्व में दिल्ली, बिहार, समेत अन्य राज्यों के यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।

आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर आरक्षित होली स्पेशल

ट्रेन नं. 04048 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर आरक्षित होली स्पेशल 12 से 19 मार्च तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 09.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी में 04047 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्पेशल 13 से 20 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को मुजफ्फरपुर से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 11.30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, और हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर आरक्षित होली स्पेशल

ट्रेन नं. 04060 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर आरक्षित होली स्पेशल 11 से 22 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 02.50 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04059 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्पेशल 12 से 23 मार्च तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जयनगर से सांय 05.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 07.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा,पटना, बखत्यिारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी आरक्षित होली स्पेशल

ट्रेन नं.04064 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी आरक्षित हो ली स्पेशल 12 तथा 19 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 03.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 10.30 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04063 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्पेशल 14 तथा 21 मार्च को जोगबनी से मध्यरात्रि 01.20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 11.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या छावनी, शाहगंज जं., आजमगढ़, मऊ जं., बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी जं., बेगुसराय, खगडिया, नौगछिया, कटिहार तथा  पुर्णिया जं. पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

श्रीगंगानगर-वाराणसी आरक्षित होली स्पेशल

ट्रेन नं. 04530 श्रीगंगानगर-वाराणसी आरक्षित होली स्पेशल 13 से 20 मार्च तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को श्रीगंगानगर से शाम 06.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 05.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04529 वाराणसी-श्रीगंगानगर आरक्षित होली स्पेशल 14 से 21 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को वाराणसी से  रात्रि 09.00 बजे प्रस्थान कर  अगले दिन रात्रि 10.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन अबोहर, मलोट, गिद्दडबाहा, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सेवानिवृत्त बैंककर्मी के सिरफिरे हत्यारे पर पुलिस ने घोषित किया ईनाम, जनता से मांगा सहयोग

संबंधित समाचार