आगरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल में प्रवेश रहेगा निशुल्क, पुरुषों को भी मिलेगा लाभ
आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के निदेशक स्मारक-द्वितीय डा. एनके पाठक ने आदेश जारी किए कि ताजमहल के साथ कई संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी प्रवेश निशुल्क रहेगा। भारतीय के साथ विदेशी पर्यटकों के लिए …
आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के निदेशक स्मारक-द्वितीय डा. एनके पाठक ने आदेश जारी किए कि ताजमहल के साथ कई संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी प्रवेश निशुल्क रहेगा।
भारतीय के साथ विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। एएसआई के निदेशक स्मारक-द्वितीय द्वारा चार मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मारकों के महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी फ्री होने का आदेश जारी किया।
इससे पहले शाहजहां के 367वें उर्स के अंतिम दिन ताजमहल एक मार्च को फ्री रहा था। वहीं, 27 और 28 फरवरी को दोपहर दो बजे से पर्यटकों को स्मारक में निशुल्क प्रवेश दिया गया था।
पढ़ें- हरदोई: रसूखदारों के अवैध मारुति शोरूम पर आरसी हुई चस्पा, ग्राम समाज की भूमि पर बना शोरूम
