मेरठ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुभारती विश्वविद्यालय में महिलाओं को किया गया सम्मानित
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में विश्व महिला दिवस पर सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने कहा कि इस बार महिला दिवस की थीम लैंगिक समानता पर आधारित है। सुभारती विश्वविद्यालय में नारियों को सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। कार्यक्रम में लैंगिक …
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में विश्व महिला दिवस पर सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने कहा कि इस बार महिला दिवस की थीम लैंगिक समानता पर आधारित है। सुभारती विश्वविद्यालय में नारियों को सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है।
कार्यक्रम में लैंगिक समानता को प्रोत्साहन देते हुए मुख्य अतिथि एआईयू दिल्ली के सेक्रेट्री जनरल डॉ. पंकज मित्तल ने कहा की आज महिलाएं सशक्त हैं। छात्राएं पूरे देशभर में आगे बढ़ रही हैं।
इसमें संघमाता डा. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउण्डेशन की ओर से महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य किए जा रहे है। अनेक पदों का महिलाएं नेतृत्व करके नारी शक्ति का उदाहरण हैं।
मुख्य अतिथि एआईयू दिल्ली की सेक्रेट्री जनरल डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि महिलाएं प्रकृति की सबसे विशेष रचना है। महिलाएं अपनी योग्यता से समाज के हर कार्य को साहस के साथ कर सकती है। सभी महिलाओं को शिक्षित होकर अपने अधिकारों से परिचत होने की आवश्यकता है।
